बेटियों के लिए 10 सरकारी योजना Top 10 Government Scheme For Girls 2023

आज लड़कियों को लडको के बराबर हक देने के लिए सरकार बहुत सारे कदम उठा रही है जिस से लडकिया अपने आप को कम महसूस ना करे इसके लिए सरकार बहुत सारी योजना चला रही है जो ना केवल लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बना रही हैं। आज सरकार द्वारा देश की बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा का जितना भी खर्च होता है उन सभी का वहन भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर उठा रही है।

और आने वाले समय में सरकार और भी नई नई योजना सरकार लेके आ रही है जिस से बेटियो का भविष्य को उज्जवल बना सके इस आर्टिकल में आपको Top 10 Government Scheme For Girls के बारे में विस्तार से बतायेंगे जिस से इनका लाभ उठा सके |

Best Government Scheme For Girls

नाम Best Government Scheme For Girls
लाभार्थी देश की लड़कियां
उद्देश्य देश की लड़कियों को मजबूत करना
साल 2023
अधिकारिक वेबसाइट —-

Best Government Scheme For Girls 2023 का उद्देश्य

ये सभी योजना लड़कियों के उज्वल भविष्य के लिए चलाई जाती है इनका मुख्य उद्देश्य देश की सभी बालिकाओं का समुचित विकास करना है।

  • इनका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में वृद्धि करना है
  • Government Scheme का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है
  • Government Scheme का मुख्य उद्देश्य कन्या महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
  • इनका मुख्य उद्देश्य छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करना
  • बेटियों की शादी कराना
  • इनका मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या और लिंग भेद को समाप्त करना
  • इनका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करना आदि।

Best Government Scheme For Girls List 2023

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • CBSE उड़ान योजना
  • बालिका समृद्धि योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

Beti Bachao Beti Padhao Yojana

आज जितनी भी बेटियो के लिए योजना चलती है सभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलती है देश में बाल लिंगानुपात के मुद्दे को दूर करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाई गयी थी 2 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को पानीपत हरियाणा में लांच किया गया था। देश के तीन मंत्रालय द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जा रहा है।

Sukanya Samriddhi Yojana

 सुकन्या समृद्धि खाता Yojana  एक बचत Yojana है। इस Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष होने से पहले खाता खुलवाना होगा। इस अकाउंट में निवेश की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय की गयी है जो की न्यूनतम 250 रुपए है तथा अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए हैं। अभिभावक द्वारा यह निवेश बेटी की उच्च शिक्षा या फिर शादी के लिए किया जा सकता है। इस योजना में निवेश पर सरकार द्वारा 8.0% की दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा इस में टैक्स में भी छूट प्रदान की जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत लांच किया गया है।सुकन्या समृद्धि खाते का संचालन बेटी की आयु 21 वर्ष की होने या फिर 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 18 वर्ष की आयु के बाद 50% की रकम की निकासी की जा सकती है।

CBSE उड़ान योजना

यह योजना केंद्र सरकार की योजना है सीबीएसई उड़ान योजना के तहत बालिकाओं को Science और Math से अपनी पढ़ाई पूरी करने पर उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है इस योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी इस योजना के तहत जो 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती है वो स्कॉलरशिप ले सकती है |

Balika Samridhi Yojana 2023

बालिका समृद्धि योजना एक scholarship योजना है इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे परिवार की बेटियों को दिया जायेगा इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाली युवा लड़की और उनकी माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिनका जन्म 15 अगस्त 1947 को यह इसके बाद हुआ है वो सभी इस योजना का लाभ ले सकती है |

Ladli लक्ष्मी योजना 2023

Ladli Yojana को प्रदेश की बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता ₹5,000 से लेकर ₹11,000 तक की है। प्रतिवर्ष सरकार द्वारा बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली योजना के लिए अलग से प्रावधान किया जाता है।

यह योजना सन 2008 से संचालित की जा रही है। 2 मार्च 2021 को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी गई है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत अपनी बेटी का आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। आप आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना घोषणा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा की गयी थी मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से 12 वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी इस छात्रवृत्ति को देने का मुख्य उद्देश्य है कि लड़कियां आगे बढ़ सके अपने पैरों पर खड़ी हो सके तथा पैसों की कमी उनकी पढ़ाई में मुसीबत पैदा ना करें सरकार का मानना है यदि हम यह छात्रवृत्ति कन्याओं को देते हैं

मुख्यमंत्री राजश्री योजना घोषणा के तहत एक जून या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिका के जन्म पर एवं उसकी प्रथम वर्षगांठ पर 2500 रुपए तथा राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर चार हजार रुपए दिए जाएंगे और जन्म से लेकर 12वीं कक्षा उतीर्ण करने पर बालिकाओं को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न चरणों में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

यह योजना भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाई गयी है इस योजना के माध्यम से कन्या के जन्म के समय माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के ऐसे परिवार जो आर्थिक रुप से कमजोर है उनको 2000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात कन्या को परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाता है।

यदि 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले ही कन्या की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में इस राशि का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को किया जाता है। यह योजना भ्रूण हत्या रोकने, लिंग अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

यदि आपको यह Top 10 Government Scheme For Girls 2023  hindi की जानकारी पसंद आई या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *