Uppcl Je Electrical Question Paper In Hindi

Uppcl Je Electrical Question Paper In Hindi

किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय आपको उस परीक्षा के प्रश्न पत्र को देखना चाहिए जिससे कि आपको यह पता चलेगा कि इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे. तो अगर आप Uppcl Je Electrical की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में हम आपको Uppcl Je Electrical का एक प्रश्न पत्र दे रहे हैं जिसे आप खुद भी हल कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं और साथ में ही इसके उत्तर दिए गए हैं जिससे आपको इसका सही उत्तर भी मिल जाएगा.
1. निम्न में से सी.आर.ओ. की सतह के रूप में इस्तेमाल होने पर कौन सा तत्व नीला चमक देता है?
•जिंक सल्फाइड के साथ कॉपर अशुद्धता
•जिंक सल्फाइड के साथ सिल्वर अशुद्धता
•अट्रियम ऑक्साइड
•शुद्ध जिंक सल्फाइड

उत्तर. जिंक सल्फाइड के साथ सिल्वर अशुद्धता

2. एक संचालन SCR को शून्य तक ………… कम करके खोला जा सकता है?


•सप्लाई धारा
•सप्लाई विभव
•एनोड धारा
•ग्रिड विभव

उत्तर. एनोड धारा

3. मापन प्रणाली का कार्य क्या होता है?
•सूचक फलन (फंक्शन)
•रिकार्डिंग फलन (फंक्शन)
•नियंत्रण फलन (फंक्शन)
•संकेत करना (इंडिकेटिंग), रिकॉर्डिंग और नियंत्रण फलन (कंट्रोलिंग फंक्शन)

उत्तर. संकेत करना (इंडिकेटिंग), रिकॉर्डिंग और नियंत्रण फलन (कंट्रोलिंग फंक्शन)

4. एक 60 एम्पियर, 220 वोल्ट ऊर्जा मीटर पूर्ण लोड पर 35 सेकंड में 51 चक्कर लगता है। प्रतिशत त्रुटि की गणना (% में) करें, यदि मीटर नियतांक 420 चक्कर/किलो-वाट-ऑवर है।


•4.23
•5.13
•7
•8.93

उत्तर. 5.13

5. तीव्र बीडर रिएक्टर के लिए कौन सा कूलेंट सामान्यतया प्रयोग नहीं किया जाता है?
•जल
•द्रव धातु
•हीलियम
•कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर. जल

6. किसी पदार्थ का कौन-सा गुण चुम्बकीय प्रवाह का विरोध करता है?


•पारगमन
•संधारिता
•प्रेरकत्व
•प्रतिष्टम्भ

उत्तर. प्रतिष्टम्भ

7. मशीन के यांत्रिक घर्षण से संबंधित हानि …….. कहलाती है?


•एडी धारा हानि
•यांत्रिक हानि
•स्ट्रे लोड हानि
•शैथिल्य (हिस्टेरिसिस) हानि

उत्तर. यांत्रिक हानि

8. आधुनिक तरीकों की वेल्डिंग के विभिन्न प्रकारों में से
•अल्ट्रा सोनिक वेल्डिंग तथा प्रतिरोध वेल्डिंग
•प्रतिरोध वल्डिंग तथा आर्क वेल्डिंग
•लेसर वेल्डिंग तथा अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग
•आर्क वेल्डिंग तथा अल्ट्रा सोनिक वेल्डिंग

उत्तर. लेसर वेल्डिंग तथा अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग

9. व्यापक भार परिवर्तन युक्त अत्यधिक टिकाऊ इस्पात निर्माण क्रेन्स में –


•DC श्रेणी मोटर होता है
•सादी पिंजरी प्ररणी मोटर होता है
•वाउंड-रोटर प्रेरणी मोटर होता है
•तुल्यकालिक मोटर होता है

उत्तर. DC श्रेणी मोटर होता है

10. आइसोलेटर किस अवस्था में कार्य करते है?
•भार अवस्था
•त्रुटिपूर्ण अवस्था
•बिना धारा वाली अवस्था
•लघुपथन अवस्था

उत्तर. बिना धारा वाली अवस्था

11. उस उपकरण का नाम बताएँ जो आवर्तित चलाता है?
•मोटर
•जनरेटर
•प्राइम मूवर
•पंखा

उत्तर. प्राइम मूवर

12. 8085 में क्या होता है, जब REST IN सिग्नल लो हो जाता है?


•प्रोग्राम काउंटर शून्य पर सेट हो जाता है
•बसेज ट्राइस्टेट होती है
•MPU रीसेट होता है
•उपरोक्त सभी

उत्तर. MPU रीसेट होता है

13. हेक्सागोनल क्लोज्ड पैक स्ट्रक्चर में अणुओं की समन्वय संख्या होती है?
•4
•6
•8
•12

उत्तर. 12

14. पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में –


•DC से AC रूपान्तरण परिपथों को कन्वर्टर्स कहते हैं और AC से DC को इन्वर्टर्स कहते हैं
•DC से DC रूपान्तरण परिपथों को कन्वर्टर्स कहते हैं और AC से DC को इन्वर्टर्स कहते हैं
•DC से DC रूपान्तरण परिपथों को कन्वर्टर्स कहते हैं और DC से AC को इन्वर्टर्स कहते हैं
•AC से DC रूपान्तरण परिपथों को कन्वर्टर्स कहते हैं और DC से AC को इन्वर्टर्स कहते हैं

उत्तर. AC से DC रूपान्तरण परिपथों को कन्वर्टर्स कहते हैं और DC से AC को इन्वर्टर्स कहते हैं

15. घरेलू उपभोक्ता हेतु एकल फेज आपूर्ति का वोल्टेज स्तर क्या होगा?
•220V
•210V
•230V
•240V

उत्तर. 230V

16. एक वॉटमीटर का इस्तेमाल …….. को मापने के लिए किया जाता है?


•केवल प्रत्यावर्ती विद्युत शक्ति
•केवल दिष्ट विद्युत शक्ति
•दोनों प्रत्यावर्ती और दिष्ट विद्युत शक्ति
•दोनों प्रत्यावर्ती और दिष्ट विद्युत वोल्टेज

उत्तर. दोनों प्रत्यावर्ती और दिष्ट विद्युत शक्ति

17. चुंबक की चुंबकीय क्षमता की तीव्रता का निर्धारण (एम्पियर/मीटर में) करें, जब चुंबक की पोल की ताकत 30 एम्पियर-मीटर होती है और चुंबक का पोल 2 वर्ग मीटर का है?
•60
•30
•25
•15

उत्तर. 15

18. विद्युत घड़ियों में निम्न में से किस मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा?
•डी.सी. श्रेणी मोटर
•डी.सी. शंट मोटर
•ए.सी. तुल्यकालिक मोटर
•ए.सी. प्रेरणी मोटर

उत्तर. ए.सी. तुल्यकालिक मोटर

19. नाइफ स्विच बनाने के लिए किस पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है?


•निकिल
•एल्युमीनियम
•पीतल
•नाइक्रोम

उत्तर. पीतल

20. थर्मल पॉवर प्लांट में मितोपयोजक का कार्य है?
•दग्ध गैसों में से गर्मी निकालना और बॉयलर के लिए जाने वाले पानी को गर्म करने के लिए इस्तेमाल करना
•टरबाइन से निकलने वाली भाप को द्रवीकरण करना
•फ्लू गैसों में से कार्बन के कणों को हटाना
•बायलर से आने वाली भाप के तापमान को टरबाइन तक भेजने से पहले बढ़ाना

उत्तर. दग्ध गैसों में से गर्मी निकालना और बॉयलर के लिए जाने वाले पानी को गर्म करने के लिए इस्तेमाल करना

21. एक परिपथ के लिए लोड प्रतिरोध के मान का निर्धारण (ओह्म में) करें, जब 50 वोल्ट के स्रोत से लोड तक अधिकतम शक्ति स्थानांतरण 25 वाट है?


•50
•40
•35
•25

उत्तर. 25

22. फ्लोरोसेंट ट्यूब में प्रयुक्त फ्लोरोसेंट पदार्थ जिंक सिलिकेट …………. रंग प्रदान करता है?
•हरा
•पीला
•गुलाबी सफेद
•काला धुमैला

उत्तर. हरा

23. निम्न में से कौन गतिहीन है?
•इलेक्ट्रॉन
•छिद्र
•आयन
•इनमें से कोई नहीं

उत्तर. आयन

24. किसी औद्योगिक उपभोक्ता का लोड प्रतिरूप 12 घंटे के लिए 0.8 लैग 2000 W और 12 घंटे के लिए इकाई शक्ति घटक 1000 W है। लोड घटक क्या होगा?


•0.5
•0.75
•0.6
•2

उत्तर. 0.6

25. उत्पादन बिन्दु से प्रारंभ होने वाली उच्च वोल्टेज संचरण लाइन ……….. कहलाती है?
•द्वितीयक संचरण
•द्वितीवक वितरण
•प्राथमिक संचरण
•प्राथमिक संचरण

उत्तर. प्राथमिक संचरण

26. भूसंपर्कन का गड्ढा किसके पास नहीं होना चाहिए?
•सड़क
•रेल पटरी
•फुटपाथ
•सभी विकल्प सही हैं

उत्तर. सभी विकल्प सही हैं

27. निम्नलिखित में से कौन चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की एस.आई. इकाई है?
•वेबर
•टेस्ला
•एम्पियर-मीटर
•एम्पियर/मीटर

उत्तर. एम्पियर/मीटर

28. प्रतिकर्षण आरंभ प्रेरणी मोटर के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
•इसमें दिक्परिवर्ती और अन्य यांत्रिक उपकरणों के अधिक रखरखाव की आवश्यकता होती है
•यह आरंभ होते समय काफी आवाज करता है
•आंशिक अश्वशक्ति मोटरों में इसने संधारित्र मोटरों को प्रतिस्थापित कर दिया है
•इसे सहजता से उत्क्रमित नहीं किया जा सकता

उत्तर. आंशिक अश्वशक्ति मोटरों में इसने संधारित्र मोटरों को प्रतिस्थापित कर दिया है

29. निम्न में से किस मल्टीवाइब्रेटर की फ्री रनिंग मल्टीवाइब्रेटर भी कहा जाता है?


•एस्टेबल मल्टीवाइब्रेटर
•स्टेबल मल्टीवाइब्रेटर
•बाईस्टेबल मल्टीवाइब्रेटर
•स्टेबल एवं बाईस्टेबल मल्टीवाइब्रेटर दोनों

उत्तर. एस्टेबल मल्टीवाइब्रेटर

30. पॉजिटिव लॉजिक सिस्टम में लॉजिक 1 प्रदर्शित करता है?


•शून्य स्तर
•निम्न वोल्टेज स्तर
•उच्च वोल्टेज स्तर
•ऋणात्मक वोल्टेज

उत्तर. उच्च वोल्टेज स्तर

31. डी.सी. शंट जनरेटर
•स्वतः उत्तेजित होता है
•श्रेणी उत्तेजित होता है
•शंट उत्तेजित होता है
•पृथक उत्तेजित होता है

उत्तर. स्वतः उत्तेजित होता है

32. बिजली की मोटर में प्रवर्तन का क्या कार्य होता है?
•आरंभ करना
•अति भारण टालना
•उच्च आरंभी धारा कम करना
•उपरोक्त सभी

उत्तर. उच्च आरंभी धारा कम करना

33. तुल्यकालिक मोटर द्वारा उत्पन्न शक्ति किस भारण कोण पर अधिकतम होती है?


•45°
•90°
•120°
•0°

उत्तर. 90°

34. dc जनरेटर में, तरंग वाइंडिंग का इस्तेमाल किस प्रकार की मशीनों में किया जाता है?
•उच्च वोल्टेज न्यून धारा
•उच्च धारा न्यून वोल्टेज
•उच्च वोल्टेज उच्च धारा
•न्यून वोल्टेज न्यून धारा

उत्तर. उच्च वोल्टेज न्यून धारा

35. क्षेत्र दुर्बलन नियंत्रण पद्धति किसके लिए प्रयुक्त की जाती है?
•निर्धारित चाल से कम के लिए
•निर्धारित चाल से अधिक के लिए
•इनमें से कोई नहीं
•निर्धारित चाल से कम के लिए और निर्धारित चाल से अधिक के लिए दोनों

उत्तर. निर्धारित चाल से अधिक के लिए

36. वोल्टेज का शिखर मूल्य 120 वोल्ट है तब प्रत्यावर्ती वोल्टेज का औसत मान (वोल्ट में) निर्धारित करें?


•76.44
•86.34
•110.34
•188.38

उत्तर. 76.44

37. किसी भेद प्रवर्धक की वोल्टतांतर वोल्टता लब्धि 2000 और उभयनिष्ठ विधा लब्धि 0.2 है। डेसिबेल (dB) में CMMR का मान है?
•10,000 dB
•80dB
•200dB
•100dB

उत्तर. 80dB

38. अगर प्रवर्धक के परिपथ में नेगेटिव फीडबैक का उपयोग किया जाता है, तो ……… होती/होता है।
•बढ़ा हुआ विरूपण
•बढ़ा हुआ लाभ
•कम विरूपण
•विरूपण में कोई प्रभाव नहीं

उत्तर. कम विरूपण

39. बाइनरी संख्या 0110 का डेसीमल रूप है?


•4
•5
•6
•7

उत्तर. 6

40. एक गैल्वेनोमीटर को एक 15 एम्पियर रीडिंग वाले एम्मीटर में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक शंट प्रतिरोध के मान की गणना (ओह्म में) करें। गैल्वेनोमीटर का आंतरिक प्रतिरोध 30 ओह्म है और पूर्ण मापक विक्षेपण के लिए विद्युत धारा का मान 0.3 एम्पियर है?


•0.84
•0.74
•0.61
•0.52

उत्तर. 0.61

41. सड़क के प्रकाशन में किस सिद्धांत का इस्तेमाल किया जाता है?
•विसरण और नियमित परावर्तन
•प्रेरण
•विद्युत-चुंबकीय
•स्थिर वैद्युत

उत्तर. विसरण और नियमित परावर्तन

42. अग्र बायसित फोटो डायोड (forward biased photo diode) में आपतित प्रकाश की तीव्रता incident light intensity बढ़ाने पर डायोड धारा (diode current) पर क्या असर होता है?


•यह घटती है
•यह बढ़ती है
•यह स्थिर रहती है
•कहा नहीं जा सकता

उत्तर. यह बढ़ती है

43. ट्रांसफार्मर में कितने भार शक्ति गुणक पर शून्य वोल्टेज नियमन प्राप्त किया जाता है?
•शून्य
•अग्रगामी
•पश्चगामी
•इकाई

उत्तर. अग्रगामी

44. प्रदत्त ह्रासों में से कौन-सा ह्रास चाल के वर्ग के समानुपाती होता है?


•वायु घर्षण ह्रास
•भँवर धारा ह्रास
•वायु घर्षण और भँवर धारा ह्रास दोनों
•शैथिल्य ह्रास और ब्रश हास

उत्तर. वायु घर्षण ह्रास

45. ट्रांसफार्मर में इसके प्राथमिक और द्वितीयक के मध्य कितना प्रतिरोध होता है?


•शून्य
•1 ओह्म
•1000 ओह
•अनंत

उत्तर. अनंत

46. 3-फेज भार संतुलित स्थिति के लिए, प्रत्येक फेज में किसका मान समान होता है?
•प्रतिबाधा
•प्रतिरोध
•शक्ति गुणांक
•सभी विकल्प सही है

उत्तर. सभी विकल्प सही है

47. संधारित्र में संचित आवेश का मान (मिली-कूलम्ब में) निर्धारित करें, जब संधारित्र का मान 0.01 मिलीफैरड और संधारित्र के अंतों के बीच पोटेंशियल डिफरेंस 20 वोल्ट है?
•0.2
•2
•20
•200

उत्तर. 0.2

48. उस उत्पादक स्टेशन का नाम बताएँ जहाँ भाप द्वारा विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।
•थर्मल पॉवर स्टेशन
•डीजल पॉवर स्टेशन
•हाइड्रो पॉवर स्टेशन
•नाभिकीय पॉवर स्टेशन

उत्तर. थर्मल पॉवर स्टेशन

49. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?


•विद्युत धारा हमेशा इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह की दिशा में प्रवाहित होता है
•विद्युत धारा हमेशा इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह की दिशा के विपरीत प्रवाहित होता है
•विद्युत धारा हमेशा ऋणात्मक टर्मिनल में धनात्मक टर्मिनल की ओर प्रवाहित होती है
•इलेक्ट्रॉन हमेशा धनात्मक टर्मिनल से ऋणात्मक टर्मिनल की ओर प्रवाहित होती है

उत्तर. विद्युत धारा हमेशा इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह की दिशा के विपरीत प्रवाहित होता है

50. तीन प्रेरणी मोटर किसके समान होती है?


•ट्रांसफॉर्मर द्वितीयक लघु परिपथ
•ट्रांसफॉर्मर द्वितीयक खुला परिपथ
•भार युक्त dc मोटर
•भार विहीन dc मोटर

उत्तर. ट्रांसफॉर्मर द्वितीयक लघु परिपथ

51. माइक्रोवेव भट्टी ……………. आवृत्ति पर कार्य करती है।


•1.37 GHz
•2.45GHz
•3.37GHz
•5.52GHz

उत्तर. 2.45GHz

52. DC श्रेणी जनरेटर में, भार बढ़ने पर टर्मिनल वोल्टेज


•घटेगा
•क्रमश: बढ़ेगा और फिर निर्धारित वोल्टेज पर बना रहेगा
•निर्धारित वोल्टेज तक बढ़ेगा और फिर घट सकता है
•लगभग स्थिर बना रहेगा

उत्तर. निर्धारित वोल्टेज तक बढ़ेगा और फिर घट सकता है

53. ओह्म का नियम निम्न में से किसके लिए लागू होता है?


•चर और अचर तापमान
•अचर तापमान
•चर तापमान
•विकल्पों में से कोई भी

उत्तर. अचर तापमान

Uppcl Je Electrical परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में uppcl je electrical book in hindi uppcl je electrical question paper in hindi uppcl je electrical model paper in hindi uppcl je electrical question paper in hindi pdf uppcl je electrical solved paper in hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *